वादियों में बिखरी है सुकून की तरह |
मोहब्बतों में उतरी
है जुनून की तरह |
पहली बारिश में
सोंधी मिट्टी की महक |
चिडिया के घोसलें
में बच्चों की चहक |
कफस के झरोखे से
सुबह की आवाज़ |
सहमे से नन्हे परों
की पहली परवाज़ |
आसमानों के हौसलों
को चुनौती बनी |
एक छोटी बेनाम आवारा
बदली |
कांपती शबनम की कोई
बूँद सहमी |
खुशबू लुटाने को
बेताब अधखिली कली |
बेआवाज़ खामोश कई कई
रंगों में |
कभी जलती कभी बुझती
पिघलती शमा है वो |
भादों की गीली रात
बादलों के झुरमुट |
तारों से छुपता
छुपाता पूनम का चन्दा है वो |
उलझी है रिश्तों में
तिलिस्म की तरह |
शायर के खयालों के
जिस्म की तरह |
पत्थरों पे खेलती
पहाड़ी नदिया के जैसे |
हज़ार फितने जगाती
मौजे दरिया के जैसे |
बीती सदियों के
रंगीन किस्से |
आगे के वक्तों की
रूमानी कहानी |
नींद है ख़्वाब है
हौसला है वो |
वही है ज़िंदगी वही
है दीवा...नी |